इंदौरमध्य प्रदेश

उज्जैन में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी; पेटी में मिला बुजुर्ग महिला का शव, अलग जगह मिला बेटे और पोते के शव

उज्जैन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के 3 लोगों के शव मिले हैं। शहर में आज एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव घर मे पलंग पेटी के अंदर हाथ और पांव बंधा मिला है। वहीं बेटे और पोते के शव सोमवार देर रात इंगोरिया थाना क्षेत्र में चंबल नदी से कुछ दूरे पर झाड़ियों में मिले थे। सभी शव 4 से 5 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। शवों पर धारदार हथियार के हमले के निशान मिले हैं। पुलिस इस मामला की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में MPEB के कर्मचारी ने की आत्महत्या; दो पत्नियों ने छोड़ा तो किराये से रह रहा था, फोन में मिला प्रेमिका का नंबर

धारदार हथियारों से की गई हत्या

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात को शव चंबल नदी के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे। इनकी शिनाख्त राजेश नागर (45) और उसके बेटे पार्थ नागर (20) के रूप में की गई। ये दोनों उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के हरि नगर में रहते थे। इसके बाद पुलिस हरि नगर स्थित उनके घर पहुंची तो वहां ताला मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि 5-6 दिनों से यहां ताला लगा हुआ है। घर में से बदबू आने के चलते पुलिस को शंका हुई तो एफएसएल की टीम और आला अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस ताले तोड़कर घर में घुसी, जब पलंग पेटी को खोला तो रजाई से ढ़की बुजुर्ग महिला सरोज नागर (70) का शव मिला, जिसके हाथ और पैर बंधे हुए थे। तीनों के शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है।

घर में नहीं की गई चोरी, अलमारी में खोजे कागजात

पुलिस जब ताले तोड़कर घर में घुसी तो अंदर मृतक बुजुर्ग महिला का शव देखकर होश उड़ गए। लेकिन हत्या के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही। लूट तो नहीं है क्योंकि घर में रखा करीब डेढ़ हजार नकदी अपनी जगह पर रखा मिला। साथ ही पूरे घर में किसी कागजात को खोजने की कोशिश की जरूर की गई है। पुलिस को पूरा घर अस्त व्यस्त मिला है और अलमारी में रखे कागजात को तालाश गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button