नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ : 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कल होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। उनकी बेटी और अभिनेत्री मल्लिका दुआ ने इस बात की पुष्टि की है। उनकी पोस्ट के अनुसार विनोद दुआ का अंतिम संस्कार कल होगा। इस साल की शुरुआत में दुआ को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1467099937892560898?s=20[/embed]

बेटी ने दी जानकारी

उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया। वे हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वे हमारी मां के साथ हैं। उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल (5.12.21) दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान घाट में होगा। [embed]https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1467106646744727553?s=20[/embed] राष्ट्रीय संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts