PlayBreaking News

सीहोर में हरियाली का महायज्ञ!डेढ़ घंटे में लगे 1111 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

सीहोर के सावल माता मंदिर पहाड़ी पर गायत्री परिवार ने डेढ़ घंटे में 1111 पौधे लगाए। हजारों लोगों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।
Follow on Google News
हरियाली के साथ सामाजिक जागरण का संदेश

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सीहोर के रायपुरा स्थित सावल माता मंदिर पहाड़ी पर अनूठा अभियान चलाया। वृक्ष गंगा अभियान के तहत करीब एक हजार ग्रामीणों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने महज डेढ़ घंटे में 1111 पौधे लगाए। पौधारोपण के साथ सभी ने इन पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। पूरे आयोजन में गायत्री महामंत्रों की गूंज के बीच पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया।

प्रकृति बचाने का दिया संदेश

शांतिकुंज हरिद्वार से आए आचार्य डॉ. चिन्मय ने कहा कि जंगलों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझे और अधिक से अधिक पौधे लगाए।

'गूगल मैप पर भी दिखने लगा बदलाव'

डॉ. चिन्मय ने कहा कि पिछले दस वर्षों में गायत्री परिवार ने देशभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया है। इसका असर अब गूगल मैप पर भी दिखाई देने लगा है। पहले जो इलाके बंजर नजर आते थे, वहां अब हरियाली दिखाई देती है। उन्होंने इसका श्रेय लाखों स्वयंसेवकों के समर्पण को दिया।

Breaking News

पौधारोपण के साथ संरक्षण का भी संकल्प

अभियान में शामिल ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने सिर्फ पौधे नहीं लगाए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करने का भी संकल्प लिया। आयोजकों ने इसे केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि 'हरित संस्कार अभियान' बताया।

विधायक ने दिया सहयोग का भरोसा

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने कहा कि सावल माता मंदिर क्षेत्र आसपास के 15 से अधिक गांवों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने गायत्री परिवार के इस अभियान की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द टीनशेड बनवाने की घोषणा भी की।

जनभागीदारी बनी अभियान की ताकत

अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा, गायत्री परिवार के कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मिलकर यह संदेश दिया कि यदि समाज एकजुट होकर संकल्प ले, तो बंजर पहाड़ियां भी हरियाली से भर सकती हैं।

(Edited By - Shivani Gupta)

Sunil Sharma
By Sunil Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts