सीहोर के आष्टा के मंदिर में अश्लील डांस : बैजनाथ स्थित अंबा माता मंदिर में द्विअर्थी गानों पर नाच

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति, तो इलाके की धर्मप्रेमी जनता ने कार्रवाई की मांग की
सीहोर के आष्टा के मंदिर में अश्लील डांस : बैजनाथ स्थित अंबा माता मंदिर में द्विअर्थी गानों पर नाच
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सीहोर।  श्रद्धा और संस्कारों के केंद्र मंदिरों में अश्लील कृत्यों की कड़ी में सीहोर जिले के आष्टा के पास ग्राम बैजनाथ स्थित अंबा माता मंदिर में नवरात्र पर रातभर द्विअर्थी गानों पर अश्लील डांस होता रहा। इसका वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

    रातभर मंदिर में होता रहा अश्लील डांस और बजे फिल्मी गाने
    आसपास के इलाके में सुप्रसिद्ध आष्टा के बैजनाथ स्थित अंबा माता मंदिर में गरबा के नाम पर अश्लीलता का नाच हुआ। आस्था के केंद्र अंबा माता मंदिर में नवरात्र की आराधना के चलते गरबा का आयोजन किया गया था, लेकिन जब श्रद्धालु वहां परिवार के साथ पहुंचे तो असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। रातभर मंदिर में बनाए स्टेज पर बेहद कम कपड़ों में डांसर ठुमके लगाती हुई अश्लील हरकतें करती रहीं। इस दौरान द्विअर्थी फिल्मी गाने बजाए गए, जिन पर वैसी ही एक्टिंग करते हुए रातभर डांस होता रहा। 

     गरबा की आड़ में डांसर बुलाकर करवाया गया अश्लील डांस
    सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम बैजनाथ में स्थित पवित्र अंबा माता मंदिर में आस्था के नाम पर महिला नृत्य की परंपरा है। इसमें महिलाएं देवी मां के भजन गाते हुए नृत्य करती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। इस साल अचानक इसमें मंदिर प्रबंधन ने बदलाव कर दिया। नतीजे में डांस कर रही महिला नृत्यांगनाएं अश्लील गानों पर रातभर थिरकती रहीं। 

    हर साल होता है मंदिर में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव
    अंबा माता के भक्तों ने बताया कि सालों से चैत्र नवरात्रि में आष्टा स्थित प्राचीन अंबा माता मंदिर में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इसके बारे में सूचना भी दी जाती थी, लेकिन इस साल भक्ति के इस मंच पर जो कुछ यहां दिखा, उसने क्षेत्र के धर्मप्रेमियों को गहरी नाराजगी से भर दिया है। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts