सीहोर में दर्दनाक हादसा :बारिश के पानी से भरी खदान में डूबे दो मासूम दोस्त, खेलते-खेलते चली गई जान

सीहोर के आष्टा क्षेत्र में बारिश के पानी से भरी बंद पड़ी मुरम खदान में डूबने से दो 10 वर्षीय दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए खदान में उतरे थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बारिश के पानी से भरी खदान में डूबे दो मासूम दोस्त, खेलते-खेलते चली गई जान
पानी से भरी बंद पड़ी मुरम खदान में डूबने से दो 10 वर्षीय दोस्तों की मौत हो गई।

सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में मानसून की पहली तेज बारिश दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द छोड़ गई। ग्राम बापचा दोनिया में बारिश के पानी से लबालब भरी बंद पड़ी मुरम खदान में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन कुछ ही देर बाद यह खुशियों भरा दिन मातम में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार, 10 वर्षीय समर, पिता संतोष पाल मालवीय, और 10 वर्षीय समर, पिता जितेंद्र मालवीय, आपस में गहरे दोस्त थे। शनिवार दोपहर दोनों घर से खेलने निकले और गांव के पास स्थित पुरानी मुरम खदान तक पहुंच गए। लगातार बारिश के कारण खदान पूरी तरह पानी से भर चुकी थी। गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों बच्चे उसमें नहाने उतर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में दोनों बच्चे किनारे के उथले हिस्से में खेल रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद अनजाने में गहरे पानी की ओर चले गए। खदान में अचानक बढ़ी गहराई का उन्हें अंदाजा नहीं था। संतुलन बिगड़ने पर दोनों डूबने लगे और एक-दूसरे को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन गहरे पानी और कीचड़ के कारण बाहर नहीं निकल सके।

ग्रामीणों ने निकाला, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत आष्टा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले में एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चों का नाम समर था और दोनों आपस में पक्के दोस्त थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts