मंदिर की दान पेटी पर हाथ साफ करना पड़ा महंगा :तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पार्वती थाना पुलिस, भैरूंदा का निकला आरोपी

सीहोर के अलीपुर स्थित माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पार्वती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 4 हजार रुपये की चोरी की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पार्वती थाना पुलिस, भैरूंदा का निकला आरोपी
अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। जिले की पार्वती थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अलीपुर स्थित माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लगभग चार हजार रुपये की नकदी बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

दान पेटी तोड़कर की थी चोरी

थाना पार्वती क्षेत्र के अलीपुर माता मंदिर में कुछ दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर थाना पार्वती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। धार्मिक स्थल पर हुई चोरी से ग्रामीणों में भी नाराजगी थी।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एसडीओपी दामोदर गुप्ता ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राज उर्फ राजू बारेला पिता नानसिंह (20) निवासी बसनपुर, भैरूंदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Breaking News

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई लगभग चार हजार रुपये की नकदी बरामद कर विधिवत जब्त कर ली गई।

न्यायालय ने भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनीता रावत एवं एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में पार्वती थाना पुलिस क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थानों पर चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts