Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुलिस फोर्स देखकर आधे प्रदर्शनकारी बीच में ही खिसके

यूथ कांग्रेस, NSUI का प्रदर्शन, पुलिस ने डंडे चलाकर खदेड़ा
पुलिस फोर्स देखकर आधे प्रदर्शनकारी बीच में ही खिसके
ग्वालियर। यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ता बीबीए और बीकॉम ऑनर्स में सीटें बढ़ाने और प्रवेश में ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी देने की मांग को लेकर गुरुवार को जीवाजी विवि का घेराव करने पहुंचे, लेकिन भारी पुलिस फोर्स देखकर आधे प्रदर्शनकारी बीच में से ही खिसक गए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे आदि बेरिकेड्स फांदकर दाखिल हुए तो पुलिस के बल प्रयोग से भगदड़ मच गई। पुलिस सभी को सेंट्रल जेल ले गई फिर मुचलके पर रिहा कर दिया।

दलालों से बात नहीं करना’

एनएसयूआई छात्र नेता विवि के अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। प्रभारी कुलसचिव डीआर राजीव मिश्रा बात करने के लिए आए तो छात्र नेताओं ने चिल्लाते हुए कहा, उन्हें दलालों से बात नहीं करना। यह सुनकर वे वहीं रुक गए।

सीटें न बढ़ने का ये है कारण

मैनेजमेंट की विभागाध्यक्ष प्रो. स्वर्णा परमार कई जिम्मेदारियां संभाल रही हैं इसलिए उन्होंने बीबीए ऑनर्स में सीटें बढ़ाने पर असमर्थता जताई है। बीबीए और बीकॉम ऑनर्स कोर्सों में सीटें बढ़ाने की मांग की जा रही है, लेकिन विभागों में इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, एचओडी सीट बढ़ाने को राजी नहीं हैं। - प्रो. डीएन गोस्वामी, प्रभारी कुलपति जेयू यूथ कांग्रेस, ठरवक का प्रदर्शन, पुलिस ने डंडे चलाकर खदेड़ा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts