PlayBreaking News

अमेरिका : व्हाइट हाउस के पास हथियारबंद व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली, घुसने की कर रहा था कोशिश

Follow on Google News
अमेरिका : व्हाइट हाउस के पास हथियारबंद व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने मारी गोली, घुसने की कर रहा था कोशिश
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस के पास एक हथियारबंद व्यक्ति को गोली मार दी। सीक्रेट सर्विस के अनुसार, यह व्यक्ति व्हाइट हाउस में घुसने की कोशिश कर रहा था। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स के साथ आमना-सामना होने के बाद, उसे गोली मार दी गई। घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने दी थी संदिग्ध की जानकारी

स्थानीय पुलिस ने सीक्रेट सर्विस को एक "आत्मघाती व्यक्ति" के बारे में जानकारी दी थी, जो इंडियाना से वॉशिंगटन डीसी की यात्रा कर रहा था। सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने 17वीं और एफ स्ट्रीट, एनडब्ल्यू के पास एक संदिग्ध वाहन देखा। इसके बाद एजेंटों ने व्यक्ति की पहचान की, जो पुलिस की दी गई जानकारी से मेल खाता था।

हथियार निकालते ही एजेंटों ने चलाई गोली

सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने जब संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, तो उसने अचानक हथियार निकाल लिया। स्थिति बिगड़ते ही एजेंटों ने हमलावर पर गोली चला दी। इस घटना में कोई भी सीक्रेट सर्विस कर्मी घायल नहीं हुआ। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया है, हालांकि उसकी हालत के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया।

सीक्रेट सर्विस का आधिकारिक बयान

सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुइग्लिल्मी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया, "जैसे ही अधिकारी संदिग्ध के पास पहुंचे, उसने एक बंदूक लहराई और एक सशस्त्र टकराव शुरू हो गया, जिसके दौरान हमारे कर्मियों ने गोलियां चलाईं।"इस घटना में कोई भी सीक्रेट सर्विस कर्मी घायल नहीं हुआ, जिसकी अब मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग द्वारा जांच की जा रही है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts