PlayBreaking News

Sawan Somwar 2026 :कब से शुरू होंगे सावन सोमवार? भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए नोट करें व्रत की तारीखें

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ेंगे। जानिए पहले सावन सोमवार की तारीख, व्रत का महत्व, पूजा विधि और भगवान शिव को प्रसन्न करने के आसान उपाय। कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष फलदायी माना जाता है।
Follow on Google News
कब से शुरू होंगे सावन सोमवार? भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए नोट करें व्रत की तारीखें

हिंदू धर्म में सावन के महीने को सबसे पवित्र माना जाता है। यह पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। शिवभक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसी दौरान पवित्र कांवड़ यात्रा भी शुरू होती है। लोग व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और भोलेनाथ को प्रसन्न करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

सावन सोमवार का सनातन धर्म में अद्भुत आध्यात्मिक महत्व है, क्योंकि सोमवार और सावन दोनों ही महादेव को अत्यधिक प्रिय हैं। इसलिए अक्सर लोग अपनी इच्छा पूरी करने के लिए सावन सोमवार का इंतजार करते हैं और पूरे सोमवार के व्रत भी रखते है, वहीं 2026 में सावन सोमवार की शुरुआत कब से है और कब तक रहेगी, आइए जानते हैं पूरी लिस्ट।

क्या है सावन सोमवार का महत्व?

मान्यता है कि इस पवित्र दिन व्रत रखने और सच्चे मन से शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सावन सोमवार का उपवास रखती हैं। यही नहीं, '16 सोमवार' के कठिन व्रत की शुरुआत के लिए भी सावन का पहला सोमवार सबसे शुभ माना जाता है। 

कब से कब तक है सावन सोमवार?

इस साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। पंचांग के अनुसार, सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर सावन पूर्णिमा तक का समय शिव जी की पूजा के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है।

सावन सोमवार की पूरी लिस्ट 

वैसे तो सावन का हर दिन खास होता है, लेकिन सोमवार के व्रत का महत्व अलग ही है। इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। तारीखें नोट कर लीजिए-

पहला सावन सोमवार : 3 अगस्त 2026

दूसरा सावन सोमवार : 10 अगस्त 2026

तीसरा सावन सोमवार : 17 अगस्त 2026

चौथा सावन सोमवार : 24 अगस्त 2026

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026 : क्या है कांवड़ यात्रा और क्यों करते हैं शिवभक्त? कब से होगी शुरू, जानिए धार्मिक महत्व

पहले सावन सोमवार का खास महत्व क्यों है?

जो श्रद्धालु पूरे सावन माह के सभी सोमवार व्रत रखने का संकल्प लेते हैं, उनके लिए पहला सावन सोमवार विशेष महत्व रखता है। इसे व्रत और भक्ति की शुरुआत का शुभ दिन माना जाता है। इस दिन भक्त भगवान शिव की आराधना कर अपने संकल्प को दृढ़ करते हैं और मनोकामना पूर्ति, संकट निवारण तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

पहला सावन सोमवार मानसिक अनुशासन, आत्मिक शुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की ओर बढ़ने का पहला कदम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन से शुरू की गई साधना और उपासना का विशेष फल प्राप्त होता है। सावन का महीना वर्षा ऋतु के साथ आता है, जो प्रकृति में नवजीवन और पुनरुत्थान का प्रतीक है। ऐसे में भगवान शिव को जल अर्पित करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

अविवाहित कन्याएं भी पहले सावन सोमवार से व्रत आरंभ कर भगवान शिव से योग्य जीवनसाथी की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन से शुरू किया गया व्रत अधिक प्रभावशाली और फलदायी होता है, इसलिए पहला सावन सोमवार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और महत्व का दिन माना जाता है।

पूजा विधि

सावन के पहले सोमवार को आपको सुबह उठकर इस तरह पूजा करनी चाहिए-

  • सुबह जल्दी नहा-धोकर साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें।
  • शिवलिंग पर गंगाजल, कच्चा दूध और साफ पानी चढ़ाएं।
  • शिव जी को 11 या 21 बेलपत्र (बिना कटे-फटे), धतूरा, भांग और चंदन अर्पित करें।
  • भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • पूजा के आखिर में शिव जी की आरती करें और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें।

सावन सोमवार का शिवभक्त पूरे साल इंतजार करते हैं, कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए सावन सोमवार का उपवास रखती हैं। वह मानते है कि भोलेनाथ इतने कृपालु हैं कि वे केवल एक लोटे जल और निश्छल भक्ति से ही प्रसन्न होकर भक्तों की झोली खुशियों से भर देते हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts