Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया बैन, संगठन को बताया आतंकवाद का एंट्री गेट

सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर बैन लगा दिया है। आतंकवाद का सबसे बड़ा द्वार बताते हुए सरकार ने तब्लीगी जमात के लोगों को अगले जुमे की नमाज से पहले मस्जिदें खाली करने का आदेश दिया है। सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब से शुक्रवार की नमाज के दौरान लोगों को तब्लीगी जमात से मिलने की जरूरत नहीं है। उनके साथ किसी भी तरह का संपर्क रखना जरूरी नहीं है। सरकार ने आगे कहा कि ये संगठन समाज के लिए खतरनाक है और देश में आतंकवाद के द्वार खोलने का दमखम रखता है। [embed]https://twitter.com/Saudi_MoiaEN/status/1467846537418059776?s=20[/embed]

सरकार ने मस्जिदों के मौलानाओं को दिए निर्देश

जानकारी के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार ने मस्जिदों के मौलानाओं को निर्देश देते हुए कहा कि वे लोगों को बताएं कि तब्लीगी जमात किस तरह से लोगों को गुमराह कर रहा है। किस तरह से लोगों को भटका रहा है। वहीं सरकार ने स्पष्ट तौर पर तब्लीगी जमात को समाज के लिए खतरा बताया है। इसके साथ ही तब्लीगी जमात को आतंकवाद का प्रवेश द्वार करार दिया है। इस सख्त कदम के बाद भारत समेत दुनियाभर में फैले तब्लीगी जमातियों ने उनका विरोध शुरू कर दिया है।

सुन्नी मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन

तब्लीगी जमात को सुन्नी मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन बताया जाता है। 1926 में भारत में ये संगठन अस्तित्व में आया। इनका मुख्य काम इस्लाम को लेकर धार्मिक उपदेश देना है। बता दें इस संगठन के लोगों पर भड़काऊ बयान देने के भी आरोप लगे हैं। अ‍ंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts