इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

NIA की टीम पहुंची इंदौर, मुंबई एटीएस कर रही पूछताछ; कई बड़े खुलासे होने का अनुमान

इंदौर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रिपोर्ट के आधार पर रविवार रात को सरफराज मेमन को हिरासत में ले लिया था। सरफराज मेनन से मुंबई एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच आज एनआईए के अधिकारी इंदौर पहुंच गए है। सरफराज से कुछ ही देर में पूछताछ करेंगे। एनआईए के अधिकारी आरोपी सरफराज को जिस जगह रखा गया है, वहां पर पहुंचे हैं। मीडिया से दूरी बनाई हुई है। एनआईए के अधिकारी इंदौर में रहकर ही सरफराज से पूछताछ करेंगे।

5वीं पास सरफराज बोलता है फर्राटेदार अंग्रेजी

मुंबई एटीएस को जानकारी मिली कि सरफराज 5वीं पास है, उसका जन्म मुंबई में हुआ। इसके बाद 1995 में उसका परिवार इंदौर आया। यहां पर पिता बेकरी का काम करते थे। इसी दौरान वह हांगकांग चला गया। इतना ही नहीं सरफराज ने चार शादियां भी की है। सरफराज के बारे में जानकारी लगी है कि वह अंग्रेजी बहुत अच्छी तरह से बोलता है। लगातार चीन भी जाया करता था, इसलिए उसे चीनी भाषा का ज्ञान हो गया है। मुंबई एटीएस के अलर्ट के बाद इंदौर का बम डिस्पोजल देर रात चंदन नगर थाना क्षेत्र पहुंचा था और स्निफर डॉग की मदद से कई जगह जांच की थी।

मुंबई एटीएस सीक्रेट जगह कर रही पूछताछ

दरअसल, ग्रीन पार्क कॉलोनी के फातिहा अपार्टमेंट में रहने वाला सरफराज पुत्र अहमद मैनन को मुंबई से कोई संदेश आया था। इसके बाद मुंबई एटीएस इंटेलिजेंस को मेल द्वारा कई जानकारियां प्राप्त हुई थी। जानकारी में यह भी आए कि हांगकांग चीन और पाकिस्तान के प्रशिक्षण लेकर सरफराज भारत आया है और किसी बड़े हमले की तैयारी में हैं। मुंबई एटीएस लगातार इंदौर के किसी गुप्त जगह सरफराज मेनन से बात कर रही है। सरफराज के मोबाइल और बैंक डिटेल की जानकारी भी लगातार निकाली जा रही है।

पासपोर्ट में 15 बार चीन और हांगकांग की एंट्री

मुंबई एटीएस द्वारा इंदौर इंटेलिजेंस की सूचना पर चंदन नगर थाना पुलिस ने सरफराज के माता-पिता को हिरासत में लिया और देर रात तक उनसे कुछ जानकारियां जुटाईं। सरफराज का जो पासपोर्ट पुलिस को मिला है, उसमें 15 बार चीन और हांगकांग की एंट्री दर्ज है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हांगकांग रहना स्वीकार किया।

कुछ दिन पहले मिला था धमकी भरा ई-मेल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 3 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का ई-मेल मिला था, जिसमें तालिबान का सदस्य होने का दावा किया गया था, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। NIA ने मुंबई पुलिस के साथ मामले की संयुक्त जांच शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक NIA की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल मिला था, जिसमें शहर में आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि यह तालिबान के एक प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर होने जा रहा था।

ये भी पढ़ें: Indore News : इंदौर पुलिस ने सरफराज मेमन को हिरासत में लिया, NIA ने जारी किया था अलर्ट; भारत में बड़े हमले की फिराक में था आरोपी

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button