PlayBreaking News

Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा टेनिस से लेंगी संन्यास, दुबई चैम्पियनशिप में खेलेंगी करियर का आखिरी मुकाबला

Follow on Google News
Sania Mirza Retirement: सानिया मिर्जा टेनिस से लेंगी संन्यास, दुबई चैम्पियनशिप में खेलेंगी करियर का आखिरी मुकाबला
भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद वह 36 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कह देंगी। दुबई में WTA 1000 इवेंट अगले महीने फरवरी में होगा।

पिछले साल ही संन्यास का प्लान बनाया था

सानिया ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, ''मैंने पिछले साल ही रिटायरमेंट प्लान कर लिया था। लेकिन राइट एल्बो इंजरी की वजह से यूएस ओपन और बाकी टूर्नामेंट्स से नाम वापस लेना पड़ गया। मैं अपनी शर्तों पर जीने वाली इंसान हूं। इसी वजह से मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी और अब ट्रेनिंग कर रही हूं। मैंने अब दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के बाद रिटायरमेंट का प्लान बनाया है।''

सानिया मिर्जा खेलेंगी ऑस्ट्रेलियन ओपन

36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं। सानिया तीन बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीत चुकी हैं। सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी। इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 19 फरवरी से होगा। यह एक WTA 1000 इवेंट होगा।
  • सानिया ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब 2009 में मिक्स डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।
  • 2012 में फ्रेंच ओपन में भी मिक्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
  • विमेंस डबल्स का पहला खिताब विंबलडन में 2015 में जीता था।
  • साल 2015 में ही US ओपन भी अपने नाम किया।
  • विमेंस डबल्स में तीसरा ग्रैंड स्लैम उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।
  • मिक्स्ड डबल्स का तीसरा ग्रैंड स्लैम 2014 में US ओन में जीता।
  • 2011 में फ्रेंच ओपन के विमेंस डबल्स में रनरअप रही थीं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर से की शादी

सानिया मिर्जा ने पांच महीने तक डेटिंग के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से 2010 में शादी की थी। कपल ने 30 अक्टूबर, 2018 को बेटे इजहान मिर्जा मलिक का स्वागत किया। अब पाकिस्तानी मीडिया में पिछले साल नवंबर में सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आईं। हालांकि, उन दोनों की ओर से इस पर कुछ नहीं कहा गया।

सानिया का क्या है फ्यूचर प्लान

सानिया मिर्जा ने हैदराबाद और दुबई में अपनी एकेडमी चलाएंगी। उनका कहना है कि, वे 10 साल से दुबई में रह रही हैं। ऐसे में सानिया दुबई और हैदराबाद में एकेडमी खोलकर अपना अनुभव दूसरों के साथ साझा करना चाहती हैं। खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts