PlayBreaking News

मैं हैरान थी… संगीता बिजलानी के फार्महाउस में तोड़फोड़, कीमती सामान भी हुआ चोरी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Follow on Google News
मैं हैरान थी… संगीता बिजलानी के फार्महाउस में तोड़फोड़, कीमती सामान भी हुआ चोरी, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल संगीता बिजलानी ने हाल ही में अपने पुणे स्थित फार्महाउस पर चोरी और तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज करवाई है। यह मामला तब सामने आया जब एक्ट्रेस चार महीने बाद तिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंची, जहां उन्हें घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और खिड़की की ग्रिल भी उखड़ी मिली। कई कीमती सामान टूटे हुए थे और कुछ गायब भी थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बीमार पिता की देखभाल में थीं व्यस्त

    संगीता बिजलानी ने पूणे रूरल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया की वह अपने बीमार पिता की देखभाल में व्यस्थ थीं, जिस कारण वो पिछले चार महीने से फार्महाउस नहीं गई थीं। शुक्रवार को जब वह फार्महाउस पहुंची तो घर का हाल देख कर हैरान रह गईं। घर का मेन गेट टूटा हुआ था और खिड़की की ग्रिल भी उखड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है, किसी ने जानबूझ कर तोड़फोड़ की है।

    घर का हाल देख हैरान हुईं संगीता बिजलानी

    संगीता शुक्रवार की शाम को फार्महाउस पहुंचीं। उस वक्त उनके साथ दो नौकरानियां भी थी। अंदर जाकर देखा तो हर जगह सामान बिखरा हुआ मिला। एक टीवी गायब और दूसरी टीवी टूटी हुई थी। चोरों ने टॉप फ्लोर पर भी काफी तोड़फोड़ की है। सभी बिस्तर टूटे हुए मिले और कई कीमती सामान चोरी हो गए। थाने के सीनियर इंस्पेक्टर दिनेश तायड़े के मुताबिक घर की जांच पुरी होने के बाद पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी।

    कौन हैं संगीता बिजलानी

    संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा था। उन्होंने 1980 में मिस इंडिया का ताज भी जीता था, जिसके बाद संगीता ने बॉलीवुड में भी कई फिल्मों में काम किया। इसमें त्रिदेव, हातिम ताई, युगांधर, तहकीकात और कातिल जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts