PlayBreaking News

जबलपुर में हादसा : रेत खदान धंसने से महिला समेत 3 की मौत, 3 घायल; एक की तलाश जारी

Follow on Google News
जबलपुर में हादसा : रेत खदान धंसने से महिला समेत 3 की मौत, 3 घायल; एक की तलाश जारी
जबलपुर। गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव में बुधवार को रेत की अवैध खदान धंस गई। जिसमें महिला समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, तीन घायल बताए जा रहे हैं। मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे। तभी खदान अचानक से धंस गई। अभी एक मजदूर लापता है।

रेत से 3 मजदूरों के शव निकाले

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बुधवार सुबह 11.30 बजे खदान धंसने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रेत से तीन शवों को निकाल लिया गया है। अभी एक मजदूर लापता है। जिसकी जेसीबी की मदद से तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिन्नू खटीक यहां मजदूर लगाकर 20 फीट गहरी खदान से रेत निकलवा रहा था। सभी मृतक कटरा के रहने वाले हैं। https://x.com/psamachar1/status/1798283040571191428/

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में जान गंवाने वालों में मुकेश (35) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई (38) पति जगन बसोर और राजकुमार (29) पिता कैलाश खटीक शामिल है। जबकि खुशबू (25) पति विनोद, सावित्री (35) पति अनु बसोर और चांदनी (20) पिता राजू बसोर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। ये भी पढ़ें- Indore News : 1 करोड़ 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर और नकदी जब्त, शातिर चोर गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts