Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- हम पर कोई हमला नहीं हुआ, किसी भक्त का मोबाइल गलती से आ गया

Follow on Google News
‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा : पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- हम पर कोई हमला नहीं हुआ, किसी भक्त का मोबाइल गलती से आ गया
झांसी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ‘सनातन हिंदू एकता’ पदयात्रा कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा का आज छठा दिन है। धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा उत्तर प्रदेश के झांसी में पहुंची गई है। जहां एक अप्रत्याशित घटना सामने आई। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा पर मोबाइल फेंक दिया, जो उनके गाल पर जाकर लगा। इस घटना पर बाबा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम पर कोई हमला नहीं हुआ है। किसी भक्त का मोबाइल गलती से फूल फेंकते समय आ गया।

घटना के बाद बाबा की प्रतिक्रिया

घटना उस समय हुई जब बाबा यात्रा में अपने समर्थकों और भक्तों के साथ पैदल चल रहे थे। माइक से समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस घटना का उल्लेख किया। हालांकि, बाबा ने संयमित प्रतिक्रिया देते हुए अपनी यात्रा को जारी रखा। दौरान उन्होंने कहा, "फूलों के साथ किसी ने हमको मोबाइल फेंककर मारा है। हमको मिल गया है।" बाबा ने इसे पूरी तरह से एक भ्रामक बताया और माइक से अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि यह जानबूझकर किया गया हमला नहीं था। फूल फेंकते वक्त किसी भक्त का मोबाइल आकर लग गया है। उन्होंने अपने संयमित व्यवहार से स्पष्ट किया कि ऐसी छोटी घटनाओं से यात्रा प्रभावित नहीं होगी। देखें वीडियो...

फूलों से पदयात्रा का स्वागत

धीरेंद्र शास्त्री की यह यात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू हुई थी और आज छठा दिन है। यह यात्रा मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम से ओरछा तक जारी है। जहां-जहां से यह यात्रा गुजर रही है, वहां का जनसमूह फूलों से पदयात्रा का स्वागत कर रहा है। हजारों की संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

सुप्रसिद्ध हस्तियों और नेताओं का समर्थन

21 नवंबर से शुरू हुई बाबा की इस यात्रा में प्रसिद्ध हस्तियां और राजनेता शामिल हो रहे हैं। अभिनेता संजय दत्त और पहलवान द ग्रेट खली ने इस यात्रा में भाग लिया। इसके अलावा, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, बीजेपी विधायक राजेश्वर शर्मा, और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी यात्रा को समर्थन दिया है।

पदयात्रा का उद्देश्य

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह पदयात्रा सनातन धर्म के प्रचार, हिंदू एकता को बढ़ावा देने और जात-पात के भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा में हर दिन हजारों लोग जुड़ रहे हैं, जिससे इसका संदेश व्यापक रूप से फैल रहा है।

9 दिनों में करेंगे 160KM का सफर

बागेश्वर धाम से रामराजा मंदिर ओरछा तक यात्रा 9 दिनों में करीब 160 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान कुल 8 पड़ाव होंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि, इस यात्रा का मकसद जात-पात के भेद को खत्म करने और कट्टर हिंदू बनाने का प्रयास करना है। यात्रा में देश के प्रसिद्ध संत और फिल्म, संगीत सहित अन्य क्षेत्रों के प्रसिद्ध लोग शामिल हो रहे हैं।

लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे लोग

21 से 29 नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा के माध्यम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदुओं को जाति-पाति से ऊपर उठकर एकता का संदेश देंगे। यात्रा बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर के दर्शन और राष्ट्रीय ध्वज, भगवा ध्वज फहराकर प्रारंभ की जाएगी। पदयात्रा को देश के अनेक जाने-माने संतों की उपस्थिति में प्रारंभ किया जाएगा। पदयात्रा के दौरान बुन्देली कलाकार, स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

पदयात्रा में क्या बोले पं. धीरेंद्र शास्त्री

इस पदयात्रा की शुरूआत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि “हजारों की भीड़ और फ्लैशलाइट आपको क्या बता रही है, बागेश्वर में यह जगे हुए भारत के 2024 के जगे हुए हिंदू हैं। अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। यह वह हिंदू है जिन्हें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसा वादी नहीं अहिंसा वादी है क्योंकि उनके हाथ में तलवार नहीं है, विचार की तलवार है।”

पं. शास्त्री हिंदुओं को दिलवाएंगे सात संकल्प

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की, वे आगे और यात्राएं करते रहेंगे, जब तक जात-पात भेदभाव नहीं मिटा कर हम कट्टर हिंदू नहीं बना लेते तब तक मिशन जारी रहेगा, बाबा ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होने वाले सभी हिंदुओं को वह सात संकल्प भी दिलवाएंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts