PlayBreaking News

बर्थडे पर दबंग खान का बड़ा एलान: 'बजरंगी भाईजान 2' के टाइटल का किया खुलासा, ‘नो एंट्री’के सीक्वल पर भी करेंगे काम!

Follow on Google News
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड के इस मशहूर सुपरस्टार की इंडस्ट्री में खास पहचान है। सलमान का बर्थडे उनके फैंस और दोस्तों के लिए किसी फेस्टिवल से कम नहीं होता है। हर कोई एक्टर के बर्थडे का जश्न धूमधाम से मनाता है। सलमान ने भी अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है।

बजरंगी भाईजान 2 का नाम

सलमान खान ने अपने बर्थडे पर मीडिया से बात करते हुए अपनी मचअवेटेड फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का टाइल रिवील कर दिया है। गौरतलब है कि बजरंगी भाईजान में सलमान खान, पवन कुमार चतुर्वेदी नाम के एक बजरंग बली भक्त की भूमिका में दिखाई दिए थे। सलमान खान ने बताया है कि केवी विजयेंद्र प्रसाद बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जिसका नाम है पवन पुत्र भाईजान। [embed]https://www.instagram.com/p/CLKRbjWFKjU/?utm_source=ig_embed&ig_rid=bd302f5f-ec12-4966-9e7c-b876a5d2a5ce[/embed]

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान ने बताया कि टाइगर 3 की शूटिंग पूरी करने के बाद वो नो एंट्री के सीक्वल और कभी ईद कभी दीवाली पर काम कर सकते हैं। फिल्म नो एंट्री साल 2005 में आई थी। इस फिल्म मल्टीस्टारर फिल्म में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर और फरदीन खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

दबंग खान को सांप ने काटा

सलमान खान को पनवेल के पास उनके फार्महाउस पर एक सांप ने काट लिया था। इसके बाद उन्हें तुरंत नवी मुंबई के कामोठे के एक अस्पताल में ले जाया गया, 6 से 7 घंटे के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। हॉस्पिटल में बेड पर लेटे हुए सलमान खान की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts