सलमान खान की गाड़ी पर AK-47 से हमला करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

Follow on Google News
सलमान खान की गाड़ी पर AK-47 से हमला करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

AK-47 से मारने की रची थी साजिश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें टिप मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई ने कनाडा स्थित चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से AK-47, M-16 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची थी। लॉरेंस गैंग की प्लानिंग सलमान खान की गाड़ी या फार्महाउस पर धावा बोलने का था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।

17 से अधिक लोगों के खिलाफ की FIR

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है और आगे की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने के लिए काम करता था।

सलमान के घर पर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि 14 अप्रैल को बाइक पर आए लोगों ने मुंबई के बांद्रा में सलमान के गैलेक्सी स्थित अपार्टमेंट के बाहर कई गोलियां चलाई थी। हमलावरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। हमलावरों को कथित तौर पर अपराध उपलब्ध कराने वाले सोनू बिश्नोई और अनुज थापन को बाद में पंजाब से पकड़ा गया था। थापन ने एक मई को यहां हवालात में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। मुंबई पुलिस ने बाद में मामले में और गिरफ्तारियां कीं। लॉरेंस बिश्नोई अभी गुजरात के अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल में बंद है, जबकि ऐसा माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका या कनाडा में है। ये भी पढ़ें- सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में छठी गिरफ्तारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य को हरियाणा के फतेहबाद से पकड़ा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts