PlayBreaking News

यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस का हमला, जरूरी दवाएं जल कर खाक

Follow on Google News
यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर रूस का हमला, जरूरी दवाएं जल कर खाक
शनिवार को यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी मिसाइल हमले में भारतीय दवा कंपनी कुसुम फार्मा के गोदाम में आग लग गई। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस हमले की पुष्टि की है। इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया है कि रूस ने जानबूझकर भारतीय कंपनी को निशाना बनाया है। यूक्रेनी दूतावास ने कहा, ‘भारत से दोस्ती का दावा करने वाला रूस अब उसकी कंपनियों पर हमला कर रहा है। यह मिसाइल हमला भारतीय कंपनी ‘कुसुम’ के गोदाम पर हुआ है।’

बुजुर्गों और बच्चों की जरूरी दवाइयां जलकर खाक

ब्रिटेन में यूक्रेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने दावा किया कि कीव में यह हमला रूसी ड्रोन के जरिए किया गया। उन्होंने बताया कि यह गोदाम एक प्रमुख फार्मा कंपनी का था, जिसमें बच्चों और बुजुर्गों के लिए जरूरी दवाइयों का स्टॉक रखा गया था। हमला इतना भीषण था कि पूरा गोदाम जलकर तबाह हो गया। मार्टिन हैरिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘रूस का आतंक यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ जारी है।’

भारत और रूस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस हमले पर भारत और रूस की सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस हमले से कुछ घंटे पहले ही रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन ने उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 हमले किए हैं। बता दे कि दो हफ्ते पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें तय किया गया था कि दोनों देश एक-दूसरे के एनर्जी संसाधनों और ब्लैक सी के जहाजों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। यह समझौता अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ था।

हाल में हुई कैदियों की अदला-बदली और पुतिन की कार में धमाका

पिछले महीने रूस और यूक्रेन के बीच 175 कैदियों की अदला-बदली हुई थी। रूस ने गंभीर रूप से घायल 22 यूक्रेनी सैनिकों को भी रिहा किया था। इन घटनाओं के बीच दो हफ्ते पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले की एक कार में ब्लास्ट हुआ था। यह धमाका खुफिया एजेंसी FSB के मुख्यालय के बाहर हुआ था। हालांकि पुतिन उस वक्त पास में नहीं थे। ये भी पढ़ें- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ट्रंप पर किया केस, अमेरिकी राष्ट्रपति ने फंड रोकने की दी थी धमकी, जाने पूरा मामला…
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts