अंतर्राष्ट्रीय

Russia-Ukraine War : रूस की अमेरिका को चेतावनी- यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करें बंद, अमेरिका बोला- हमें कोई नहीं रोक सकता…

रूस-यूक्रेन जंग को दो महीने होने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भी ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। ब्लैक सी में वॉरशिप डूबने के बाद रूस यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को भी चेतावनी दी है। वहीं जंग में यूक्रेन के 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो चुकी है।

रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

यूक्रेन की सैन्य मदद कर रहे अमेरिका को अब रूस ने धमकी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की ओर से एक औपचारिक पत्र भेजकर कहा गया है कि, अमेरिका यूक्रेन को हथियार देना बंद करे। ऐसा न करने पर अमेरिका को ऐसे जोखिम का सामना करना पड़ सकता है, जिसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। रूस ने कहा कि, अमेरिकी सैन्य मदद खतनाकर स्थितियां पैदा कर रही हैं।
इस मसले पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन का समर्थन जारी रखने से कोई भी नहीं रोक सकता।

युद्ध में यूक्रेन के 3 हजार तो रूस के 20 हजार सैनिक मारे गए: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले में हमारे तीन हजार सैनिक मारे जा चुके हैं। जबकि 10 हजार जवान घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि इन जख्मियों में से कितने सर्वाइव कर पाएंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस को अपने 19 हजार से 20 हजार सैनिक गंवाने पड़े हैं।

यूक्रेन के कीव क्षेत्र में 900 शव मिले

रूसी बलों की वापसी के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव क्षेत्र में 900 से अधिक नागरिकों के शव मिले हैं। कीव के क्षेत्रीय पुलिस बल के प्रमुख एंड्री नेबितोव ने बताया कि शवों को सड़कों पर छोड़ दिया गया था या अस्थायी रूप से दफनाया गया था। उन्होंने पुलिस के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 95% हताहतों की मौत स्नाइपर की आग और बंदूक की गोली से हुई।

2022 के अंत तक चल सकती है जंग- अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि, अमेरिका का मानना है कि रूस- यूक्रेन जंग 2022 के अंत तक चल सकती है। यही बात दोहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि यूक्रेन में लड़ाई लंबी खिंचने की संभावना है। यूरोपीय अधिकारियों के मुताबिक इस बात कि कम ही संभावना है कि पुतिन सैन्य हार का सामना करने तक डिप्लोमेटिक डॉयलाग का सहारा लेंगे।

ये भी पढ़ें- पूर्वी यूक्रेन में रूस बढ़ा रहा अपनी ताकत… सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा काफिला, न्यूक्लियर हमले का बढ़ा खतरा!

जंग में अब तक 1982 यूक्रेनी नागरिकों ने गंवाई जान

UN की मानवाधिकार एजेंसी ने कहा कि जंग की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में 1982 नागरिक मारे गए हैं। इनमें 511 पुरुष, 323 महिलाएं, 34 लड़कियां और 56 लड़के शामिल हैं। वहीं, 72 बच्चे की भी मौत हुई है और 2,651 लोग घायल हो चुके है।

अन्य अंतर्राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button