PlayBreaking News

लव मैरिज को लेकर बवाल, एक पक्ष ने दूसरे पर किया हमला, गाड़ियां और घर जलाए

20 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
Follow on Google News
रायसेन। सिलवानी में प्रेम-प्रसंग के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पर हमला कर दिया, घर में आग लगाई, वाहन में तोड़फोड़ की। मामले की रिपोर्ट होने पर पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस सब के बीच लड़की का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उसने खुद को बालिग बताया है और कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। युवती का कहना है कि अगर उसे कोई परेशान करता है तो इसकी जिम्मेदारी उसके घरवालों की होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला कुंडाली गांव का है। दस दिन पहले अलग-अलग समाज के युवक-युवती ने घर से भाग कर शादी कर ली थी। इससे नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पर हमला कर दिया। लड़के के पिता  ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 7:30 बजे लड़की के परिजनों और उनके साथियों ने सबस्टेशन से लाइट बंद कर दी और अंधेरे में उनके घर हमला कर दिया। उन्होंने पथराव और आग लगा दी। हमले में 6 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts