ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : रणवीर सिंह ने ‘तुम क्या मिले’ गाने पर बनाई रील, आलिया ने रिएक्ट कर लिखा ये कमेंट

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाना ‘तुम क्या मिले’ पर रील बनाई है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना ‘तुम क्या मिले’ में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

आलिया के बाद रणवीर ने शेयर की रील

कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट ने अपने अकाउंट पर इस गाने पर पहाड़ों और समुद्र के किनारे रील बनाकर शेयर की थी। अब रणवीर सिंह ने आलिया की इस रील में कई जगहों पर खुद को फोटोशॉप कर इसी गाने पर रील शेयर की। इस वीडियो में रणवीर सिंह बीज कलर की शर्ट, डेनिम जींस और बूट्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सनग्लासेस भी लगाए हुए हैं। वीडियो की शुरुआत में रणवीर गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में उन्होंने अलग-अलग सी बीच की फोटो लगाई है।

रणवीर सिंह ने वीडियो में कंप्यूटर से तैयार की गई फोटो और मैट्रिक्स डिजिटल रेन जैसे क्रिएटिव फीचर्स का इस्तेमाल भी किया है। इसके अलावा उन्होंने कहीं-कहीं पर वीडियो में आलिया की फोटो का इस्तेमाल भी किया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- आलिया के रील जितना बजट नहीं था। आलिया ने इस वीडियो पर रिएक्ट भी किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा है लीजेंड!

https://www.instagram.com/reel/CuJKAo-oOXE/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

कब रिलीज होगी फिल्म ?

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें – सुष्मिता की ‘ताली’ का मोशन पोस्टर रिलीज

संबंधित खबरें...

Back to top button