इंदौरमध्य प्रदेश

रतलाम : श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 घायल; रामदेवरा से लौट रहे थे सभी

मप्र के रतलाम जिले में एक हादसा हो गया। झाबुआ मार्ग पर ग्राम मुंदडी और उंडवा के बीच श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली में सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि सभी रामदेवरा (राजस्थान) से दर्शन कर अपने गांव में लौट रहे थे।

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, झाबुआ जिले के ग्राम नरेला थाना थांदला, बड़लीपाड़ा, बामनिया, मकोड़िया आदि गांवों के 22 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से 12 अगस्त को दर्शन करने के लिए रामदेवरा गए थे। वहां से वे ट्रैक्टर ट्रॉली से ही वापस लौट रहे थे। तभी झाबुआ मार्ग पर मूंदडी व उंडवा के बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे में ट्रॉली पलट गई।

हादसे में ये हुए घायल

सड़क हादसे में हुरजी गरवाल पुत्र कानजी गरवाल निवासी ग्राम नरेला, होमबाई पत्नी पत्नी भीम सिंह डांगी, जीतूबाई पत्नी रोडू गरवाल निवासी ग्राम झांगर नारेला, हीराबाई पत्नी सुखराम डिंडोर निवासी ग्राम बड़लीपाड़ा, यशोदा पत्नी पुंजा वसुनिया निवासी ग्राम नारेला, कोदरीबाई पत्नी होम डामर निवासी बामनिया, जोगीबाई पत्नी रामा मईड़ा निवासी ग्राम मकोड़िया व कालीबाई पत्नी मालाजी गरवाल निवासी ग्राम नारेला घायल हो गए।

ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर

घटना की मिलने मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी दीपक शेजवार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे, मंत्रियों से मैदान में उतरने को कहा; VIDEO में देखें तबाही का मंजर

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रॉली

हादसे में घायल हुरजी गरवाल ने बताया कि हम लोग रामदेवरा से दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली आधी पलट गई। यदि ट्रॉली सड़क नीचे जाकर पूरी पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें: बुरहानपुर में सड़क हादसा : इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 छात्राओं समेत ड्राइवर की मौत

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button