Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आरजीपीवी में हुई मारपीट मामले में एक्शन, 2 छात्र 6 माह के लिए निलंबित, 6 स्टूडेंट्स को हॉस्टल से किया बाहर

Follow on Google News
आरजीपीवी में हुई मारपीट मामले में एक्शन, 2 छात्र 6 माह के लिए निलंबित, 6 स्टूडेंट्स को हॉस्टल से किया बाहर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के छात्रावास में छात्रों के बीच हुई मारपीट और रैगिंग की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। यूजीसी एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन को दर्ज शिकायत और जांच के बाद कुल 8 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

    डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट

    दलअसल, 2 अगस्त की रात यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के बाल्टिक हॉस्टल और स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (एसओए) हॉस्टल के छात्रों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। फोन पर बात करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट में बदल गया। इस झगड़े में कई छात्र घायल हो गए, हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है।

    घटना का वीडियो वायरल

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 3 अगस्त को युजिसी एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन को शिकायत मिली। जांच के बाद 5 और 6 अगस्त को समिति की बैठक में 8 छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई।

    6 छात्रों को हॉस्टल से निकाला 

    6 छात्रों आदर्श पांडे, प्रवीण सिंह, राजीव पांडे, आर्यन चौरसिया,  देव शर्मा और प्रद्युमन सोनी को हॉस्टल से निष्कासित कर चेतावनी पत्र और शपथ पत्र जमा करने की शर्त पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। वहीं गुरप्रीत सिंह और देव दहिया को 6 माह के लिए विश्वविद्यालय से निलंबीत किया गया है। गुरप्रीत का परीक्षा परिणाम भी रोक दिया गया है।

    चाकू से हमले का आरोप भी सामने आया

    एक छात्र ने चाकू से हमले का आरोप भी लगाया है। जिससे उसके पेट पर खरोंच आई आरजीपीवी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग या हिंसा की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही हॉस्टल में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : उधमपुर में CRPF की गाड़ी खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, 12 घायल

    Vaishnavi Mavar
    By Vaishnavi Mavar

    Latest Posts