इंदौरमध्य प्रदेश

राहुल की सदस्यता खत्म करने का विरोध, उज्जैन में सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

उज्जैन। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने से नाराज कांग्रेसियों ने शनिवार को जमकर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी भी हुई।

टावर चौक पर प्रदर्शन

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने का देशभर में विरोध हो रहा है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार शाम उज्जैन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन रखे थे। इन्होंने आसमान में काले गुब्बारे भी उड़ाए।

पुलिस से छीनाझपटी

कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी भी हुई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर दिया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के अखिल भारतीय जनरल सेक्रेटरी और मध्य प्रदेश के प्रभारी सीपी मित्तल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और पार्षद माया राजेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

(इनपुट : संदीप पांडला)

संबंधित खबरें...

Back to top button