Republic Day 2025 : इंदौर में CM डॉ. मोहन यादव करेंगे ध्वजारोहण, भोपाल में राज्यपाल और 30 जिलों में मंत्री होंगे अतिथि; 22 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे झंडा, देखें लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राज्यपाल मंगू भाई पटेल भोपाल के मुख्य समारोह में तिरंगा फहराएंगे। जबकि, मुरैना में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को सभी जिलों में मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है।

22 जिलों में कलेक्टर करेंगे झंडा वंदन
मध्य प्रदेश के 22 जिलों में ध्वजारोहण की जिम्मेदारी कलेक्टर को सौंपी गई है। इनमें नर्मदापुरम, मंडला और खरगोन जैसे बड़े जिले भी शामिल हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्रिमंडल में 32 सदस्य शामिल हैं। जबकि, जिलों की संख्या 55 है। ज्यादातर मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों अथवा स्थानीय जिला मुख्यालयों में तिरंगा फहराएंगे।












