भोपालमध्य प्रदेश

Republic Day 2023 : दिल्ली में सम्मानित होंगे MP पुलिस के जवान, इन अधिकारियों को मिलेगा पुरस्कार

भोपाल। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic day) के अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस ( Madhya Pradesh Police) के आईपीएस अफसर और जवानों को पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 26 जनवरी को दिल्ली में इन जवानों को पदक से नवाजा जाएगा।

इन्हें मिलेगा मेडल

मध्य प्रदेश के चार अधिकारियों-कमचारियों को वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक शेख रसीद और आरक्षक राजकुमार कोल शामिल हैं।

इसी प्रकार प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसमें एडीजी दिनेश चंद्र सागर, एडीजी आलोक रंजन, आईजी संजय तिवारी और कांस्टेबल राम सिया बघेल का नाम है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है।

17 पुलिस जवानों को मिलेंगे मेडल

इसके अलावा सराहनीय कार्य के लिए 17 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मेडल से नवाजा जा रहा है। इसमें आईजी बालाघाट संजय कुमार, संचालक फॉरेंसिक साइंस लैब भोपाल शशिकांत शुक्ला, जोनल एसपी उज्जैन सुशील कुमार मेहता, एसपी ईओडब्ल्यू रीवा वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसीपी भोपाल कोतवाली नागेंद्र पटेरिया, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत, डीएसपी पीटीएस उमरिया मोहम्मद इसरार मंसूरी, पुलिस मुख्यालय में सूबेदार प्रेम नारायण त्रिवेदी, विशेष सशस्त्र बल नौवीं बटालियन रीवा के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार सिंह, पीआरटीएस इंदौर के निरीक्षक संजय कमार मोरे, ग्वालियर के आरक्षक सुरेंद्र कुमार भटेले, उज्जैन कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भान सिंह चौहान, विशेष सशस्त्र बल 23वीं बटालियन के आरक्षक रवि भूषण वर्मा, विशेष सशस्त्र बल 14वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामेश्यर दयाल, पुलिस अकादमी भौरी के प्रधान आरक्षक नारायण बहादुर थापा और विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार पांडे शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Best Police Station : देश के टॉप-10 थानों में बैतूल का चोपना छठवां, MP में पहला स्थान हासिल किया

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button