Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लव मैरिज के एक दिन पहले प्रेमिका से बनाए संबंध, ज्यादा खून बहने से हो गई मौत, युवक पर मामला दर्ज

युवक-युवती ने बीती रात मंडीदीप में ही एक कमरे में फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान युवती को प्रायवेट पार्ट से अत्याधिक खून बहने लगा। लड़का प्रेमिका को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा।
भोपाल। कोलार के एक होटल में काम करने वाला एक वैटर मंडीदीप में रहने वाली प्रेमिका से बीती रात मिलने पहुंचा। युवक ने युवती को अपने साथ रख लिया और दोनों आज शादी करने वाले थे। युवक-युवती ने बीती रात मंडीदीप में ही एक कमरे में फिजिकल रिलेशन बनाए। इस दौरान युवती को प्रायवेट पार्ट से अत्याधिक खून बहने लगा। लड़का प्रेमिका को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा। वहां लड़की को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद युवक पीड़िता को कोलार के एक और प्रायवेट अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां आज तड़के युवती को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की पक्ष के बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

यह है पूरा मामला

कोलार पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय पीड़िता मंडीदीप की निवासी थी। यम बहादुर नाम का युवक कोलार स्थित एक होटल में नौकरी करता है। वह मूलत: नेपाल का रहने वाला है और मृतका का रिश्तेदार भी है। यम ने पुलिस को बताया कि युवती उसकी प्रेमिका थी। जिससे मिलने वह कल मंडीदीप गया था। रात में युवती को उसने अपने साथ कमरे में रखा, दोनों के बीच आज भोपाल आकर शादी करने की बात तय हुई थी। इसके बाद दोनों ने कमरे में रिलेशन बनाए, इस दौरान युवती को अत्याधिक ब्लडिंग होने लगी। लड़की की तकलीफ देखकर यम उसे तत्काल मंडीदीप के एक प्रायवेट अस्पताल में लेकर पहुंचा। वहां युवती को भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। तब यम प्रेमिका को कोलार लाया, यहां तड़के करीब चार बजे जेके अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चंद मिनट चले उपचार के बाद लड़की की मौत हो गई। युवती की मौत होते ही अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर यम को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई थी, उनकी अगवाही में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय की जा सकेगी।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts