PlayBreaking News

Realme V11s 5G हुआ लॉन्च, 6GB रैम और 5000mAh बैटरी से है लैस

Follow on Google News
नई दिल्ली। रियलमी ने अपनी V सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme V11s 5G को लॉन्च कर दिया है। Dynamic RAM Expansion फीचर से लैस इस फोन को कंपनी ने अभी चीन में लॉन्च किया है। डिजाइन के मामले में यह फोन इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए रियलमी V11 5G से काफी मिलता है। V11s 5G में मौजूद 128GB इनबिल्ट स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme V11s 5G की कीमत

नए Realme V11s 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत CNY 1,399 (लगभग 16,000 रुपए) है। इसके 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपए) है। स्मार्टफोन Realme चाइना की वेबसाइट और चीन में अन्य प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे ब्लैक और वॉयलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Realme V11s 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 720x1600 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ IPS LCD पैनल दे रही है। फोन का डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला है और इसमें थिक बेजल दिए गए हैं। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 810 चिपसेट दे रही है। रियलमी का यह फोन 6जीबी तक रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। कंपनी इसमें 5जीबी तक का एक्सटेंडेड रैम फीचर भी ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें तो यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Realme UI 2.0 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी लगी है, जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts