Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PAK हार पर रिएक्शंस :दिल्ली पुलिस- गलत जगह यू-टर्न लेने वाले मुंह की खाते, सहवाग बोले- 'फुल कंबल' कुटाई

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस जीत की जमकर सराहना की करते हुए टीम के लिए पोस्ट लिखी। युवराज लिखते हैं...' बड़े मैच एटेट्यूड की मांग रखते हैं
दिल्ली पुलिस- गलत जगह यू-टर्न लेने वाले मुंह की खाते, सहवाग बोले- 'फुल कंबल' कुटाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
    स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पाकिस्तान को 61 रन से करारी हार का स्वाद चखाया। इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। भारत की इस बड़ी जीत और ईशान की धमाकेदार पारी के बाद सचिन तेंदुलकर से लेकर अमित शाह तक कई दिग्गजों ने टीम इंडिया को बधाई दी।

    कोलंबो में 'सूर्या विजय' PM से लेकर तमाम क्रिकेटर्स, एक्टर्स ने दी बधाई

    सचिन तेंदुलकर- कोलंबो में भारत ने धूम मचाया

    सचिन तेंदुलकर ने X पर लिखा, पावरप्ले ही वो टाइम था जब भारत ने मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। पहली पारी में ईशान किशन की पहली पारी में धांसू बल्लेबाजी, जबकि दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की सटीक और अनुशासित गेंदबाजी ने मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में ला दिया। शुरुआत से ही टीम ड्राइविंग सीट पर नजर आई और अंत तक दबदबा बनाए रखा। भारत ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में पूरी तरह धूम मचा दी।

    Twitter Post

    अमित शाह- जगह, फॉर्मेट बदलते हैं लेकिन रिजल्ट हमेशा वहीं रहेगा

    इस जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, टीम इंडिया...आपने शानदार खेल दिखाया है। दोनों टीमों के बीच जगह बदल जाती है, फॉर्मेट चेंज होते हैं लेकिन मैच का रिजल्ट हमेशा वहीं रहेगा जो सालों से सभी लोगों ने देखा है। पूरी टीम को बेहतरीन जीत के लिए हार्दिक बधाई।

    Invalid Instagram URL

    डॉ. मोहन यादव- अद्भभुत और ऐतिहासिक विजय

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी दोनों टीमें के बीच खेले गए मैच की हर बॉल पर निगाहें बनाकर रखी। टीम के जीतते ही उन्होंने अपने इंस्टा पर लिखा-

    यह अद्भुत और ऐतिहासिक जीत है, रोमांचक मैच में हमारी टीम ने धुरंधर अंदाज दिखाया जिसकी बदौलत भारत पाकिस्तान पर गौरवशाली जीत हासिल करने में कामयाब रहा। टीम के बेहतरीन परफॉर्मेंस और खेल भावना ने स्पोर्ट्स प्रशंसकों को काफी आनंदित किया है। देशवासियों सहित विशेषकर भारतीय टीम को इस जीत की बहुत-बहुत बधाई। 

    इधर, सहवाग- दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी

    फुल कंबई कुटाई- सहवाग

    पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम की जीत पर पोस्ट में धुरंधर मूवी का सॉन्ग लगाते हुए पोस्ट लिखी। सहवाग लिखते हैं... ईशान किशान पूरे मैच में एक असली धुरंधर की तरह खेले। सहवाग आगे लिखते हैं कि...पाक टीम पूरे मैच में भारत को छोटी पानी के मछलियों के अंदाज ले रही थी। चूंकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्रिकेट को 17वीं सदी के अंदाज में खेलती है। और उन्होंने भारत के खिलाड़ियों की ओर से फुल कंबल-कुटाई का मजा लिया। 

    दिल्ली पुलिस- गलत जगह U-टर्न ले लिया

    भारत की पाकिस्तान पर टी-20 वर्ल्ड कप में 8 वीं जीत पर दिल्ली पुलिस ने मजेदार अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा। गलत जगह U-टर्न लोगे तो मुंह की ही खाओगे। 

    Twitter Post

    युवराज सिंह- बड़े मुकाबले, बड़े जज्बे की मांग रखते हैं

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी इस जीत की जमकर सराहना की करते हुए टीम के लिए पोस्ट लिखी। युवराज लिखते हैं...' बड़े मैच एटेट्यूड की मांग रखते हैं जो भारत ने पूरे जोश के साथ दिखाया है। जीत में प्लेयर्स के शांत दिमाग और टीम को बेहतर फिनिशिंग टच देने का साहस टीम इंडिया ने बखूबी दिखाय है। देश की यह जीत हर दिल को गौरवान्वित करेगी।

    Twitter Post

     

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts