RBI ने घटाया रेपो रेट :ब्याज दर में की 0.25% की कटौती, होम और ऑटो लोन होंगे सस्ते; EMI में मिलेगी राहत

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट को 0.25% घटाकर 5.25% कर दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (FY2025-26) की पांचवीं मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) बैठक में ये फैसला लिया गया। अब रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% हो गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 5 दिसंबर को इसकी जानकारी दी। इस कटौती का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा। होम और ऑटो जैसे लोन सस्ते होंगे, मौजूदा और नए ग्राहकों की EMI 310 से 465 रुपए तक घट सकती है।
Repo Rate Cut का लोन और EMI पर असर
|
लोन राशि |
अवधि |
EMI में कटौती |
|
₹20 लाख |
20 साल |
310 रुपए कम |
|
₹30 लाख |
20 साल |
465 रुपए कम |
- नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों को इसका लाभ मिलेगा।
- ब्याज दरें कम होने से हाउसिंग डिमांड बढ़ेगी।
- रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बूस्ट मिलेगा।
GDP और महंगाई अनुमान
RBI ने FY26 के लिए GDP और महंगाई का अनुमान अपडेट किया है:
|
अवधि |
GDP अनुमान पहले |
GDP अनुमान अब |
महंगाई अनुमान पहले |
महंगाई अनुमान अब |
|
FY26 कुल |
6.80% |
7.30% |
2.6% |
2.0% |
|
Q3FY26 |
6.40% |
7.00% |
1.80% |
0.60% |
|
Q4FY26 |
6.20% |
6.50% |
4.00% |
2.90% |
|
Q1FY27 |
6.40% |
6.70% |
4.50% |
3.90% |
|
Q2FY27 |
- |
6.80% |
- |
4.00% |
इस साल रेपो रेट में लगातार कटौती
|
माह |
कटौती (बेसिस पॉइंट) |
रेपो रेट (%) |
|
फरवरी 2025 |
25 |
6.25 |
|
अप्रैल 2025 |
25 |
6.00 |
|
जून 2025 |
50 |
5.50 |
|
दिसंबर 2025 |
25 |
5.25 |
रेपो रेट क्या है और इसका काम कैसे होता है
- Repo Rate वह दर है जिस पर बैंक RBI से कर्ज लेते हैं।
- रेपो रेट घटने पर बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है।
- बैंक अपनी ब्याज दरें घटाकर ग्राहकों को सस्ती EMI ऑफर करते हैं।
रेपो रेट बढ़ाने या घटाने का कारण:
- महंगाई बढ़े तो रेपो रेट बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मनी फ्लो कम किया जाता है।
- आर्थिक मंदी या रिकवरी के समय रेपो रेट घटाकर सस्ता क्रेडिट उपलब्ध कराया जाता है।
RBI की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग शेड्यूल FY25-26
|
मीटिंग |
तारीख |
|
पहली |
7-9 अप्रैल 2025 |
|
दूसरी |
4-6 जून 2025 |
|
तीसरी |
4-6 अगस्त 2025 |
|
चौथी |
29 सितंबर-1 अक्टूबर 2025 |
|
पांचवीं |
3-5 दिसंबर 2025 |
|
छठी |
4-6 फरवरी 2026 |
MPC में 6 सदस्य होते हैं: 3 RBI के और 3 केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त।











