होम और कार लोन फिर हुए महंगे! RBI ने 0.25 फीसदी रेपो रेट बढ़ाया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया कि रेपो रेट में 0.25% का इजाफा किया गया है। इससे रेपो रेट 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गई है। इसके साथ ही अब होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे और लोगों को ज्यादा EMI चुकानी होगी। RBI ने लगातार छठवीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की है।
https://twitter.com/ani_digital/status/1623187470388178949?s=20&t=7IhNGr5MIpc0q2yPoUQIiw
केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने कहा कि बीते तीन वर्षो के दौरान वैश्विक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर के बैंकों को ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लेना पड़ा है। महंगाई पर नियंत्रण के लिए ये कठिन फैसले जरूरी थे।
छठवीं बार कर्ज हुआ महंगा
मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की मीटिंग में रेपो रेट में ताजा बढ़ोतरी के बाद ब्याज दर 6.50 फीसदी पर आ गई है।- अप्रैल 2022 में हुई मीटिंग में RBI ने रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन RBI ने 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था।
- 6 से 8 जून 2022 को हुई मीटिंग में रेपो रेट को50% बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया।
- अगस्त 2022 में इसे50% बढ़ाया गया जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई।
- सितंबर 2022 में ब्याज दरें90% हो गईं। दिसंबर 2022 में हुई मीटिंग के बाद ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गई।
- आरबीआई ने बीते साल से अब तक छह बार रेपो रेट में इजाफा करते हुए कुल 2.50% की बढ़ोतरी की है।











