मेरा बेटा बहू का गुलाम, रिवाबा ने मेरा घर तोड़ा... रविंद्र जडेजा के पिता ने बेटे-बहू के साथ रिश्तों पर किए चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने एक इंटरव्यू अपने बेटे-बहू के साथ रिश्ते पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उनका आरोप है कि उनकी बहू रिवाबा के वजह से उनके परिवार में कलेश मचा और हमारे बीच दरार पैदा हो गई है। रिवाबा के आने के बाद हमारा परिवार बर्बाद हो गया। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि एक शहर में ही रहने के बावजूद उन्हें अपने बेटे से मिलने का मौका नहीं मिलता है। न वो हमें कभी बुलाते, न हम कभी उन्हें बुलाते हैं।
5 साल में नहीं देखा पोती का चेहरा
अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने आगे कहा- पता नहीं पत्नी ने उस पर क्या जादू कर दिया है। इससे तो अच्छा होता कि वह शादी न करता, अच्छा होता अगर वह कभी क्रिकेटर न बनता। हम इस कंडीशन में नहीं होते। हमने पांच साल में अपनी पोती का चेहरा तक नहीं देखा है। उसके ससुराल वाले मौज-मस्ती कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास (रविंद्र जडेजा) एक बैंक है।
क्यों हुआ झगड़ा ?
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि उनका जो होटल है, उसे रिवाबा अपने नाम करवाना चाहती हैं और इसी वजह से झगड़ा शुरू हुआ था। मुझे सिर्फ 20 हजार रुपए पेंशन मिलती है और वो जामनगर में एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने कहा कि रिवाबा की मां कहती हैं कि सब कुछ तुम अपने नाम करवा ले... अब इस पर रविंद्र जडेजा की प्रतिक्रिया आई है।












