Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हैवानियत: पति ने पहले पत्नी को पीटा, फिर दोनों बच्चियों के सामने दांतों से नाक काट ली

पत्नी ने गुजारा भत्ता देने के लिए कोर्ट में केस किया था, इसी बात से नाराज था आरोपी
रतलाम। जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक पति ने ससुराल में आकर पहले पत्नी और दोनों बच्चियों के साथ मारपीट की। फिर बर्बरता की हदें पार करते हुए दांतों से पत्नी की नाक काट ली। महिला की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कोर्ट में गुजारा भत्ता का केस दायर करने से नाराज था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला रतलाम जिले के आलोट इलाके का है। यहां रहने वाली टीना माली ने बताया कि साल 2008 में उसकी शादी उज्जैन जिले के झुठावद गांव के दिनेश माली के साथ हुई थी। उनकी दो बेटी हैं। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा। इसके बाद दिनेश से काम करना बंद कर दिया और दिनभर घर में बैठा रहता था। घर खर्च के लिए पैसे मांगने पर नाराज हो जाता और बाहर चला जाता था। पति 2011 से शराब पीने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था।

दूसरों के घर खाना बनाकर गुजारा कर रही पत्नी

पति की प्रताड़ना से तंग आकर टीना दोनों बेटियों के साथ मायके में आकर रहने लगी। यहां दूसरों के घरों में खाना बनाकर जीवन-यापन कर रही है। महिला ने पहले थाने में शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो साल 2019 में कोर्ट में पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया और गुजारा भत्ता देने की मांग की। कुछ दिन बाद कोर्ट से समन जारी किया गया। इससे पति नाराज हो गया।

पहले पत्नी को पीटा फिर बच्चियों के सामने नाक काट ली

2 साल से वह केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। लेकिन, बात नहीं मानी तो 26 सितंबर की दोपहर आरोपी पत्नी के अंजुमन कॉलोनी स्थित घर पर पहुंच गया। यहां उसने पत्नी टीना और दो बेटियों की मारपीट पिटाई की। इसी दौरान उसने दांतों से पत्नी की नाक काट दी, इसके बाद भाग गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और टीना को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अंजुमन कॉलोनी की टीना नाम की महिला ने केस दर्ज कराया है। पति का नाम दिनेश है। दोनों का कोर्ट में केस चल रहा है। इसी बात पर विवाद हुआ था। पति ने पत्नी को ही दांत से काट लिया। आरोपी को राउंडअप भी कर लिया है।- नीरज सारवान, टीआई, आलोट थाना
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts