बॉलीवुडमनोरंजन

रणवीर ने बिना-बताए बनाया दीपिका पादुकोण का वीडियो, दोनों साथ में बोट राइड एन्जॉय करते नजर आए; एक्ट्रेस ने लिखा ये खास मैसेज

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे पति रणवीर सिंह ने शूट किया है। इस वीडियो के साथ ही दीपिका ने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट में दीपिका ने न्यू ईयर विश करने के साथ-साथ फैंस को बर्थडे विश करने के लिए भी धन्यवाद बोला है।

रणवीर और दीपिका साथ में बोट राइड करते नजर आए।

फैंस को पसंद आया वीडियो

वीडियो में दीपिका पादुकोण एक याच (Yacht) पर आंखें बंद किए बैठीं कुछ सोचती नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि रणवीर ने जब इसे शूट किया होगा तो दीपिका को पता भी नहीं चला होगा। वीडियो के बैकग्राउंड में व्हॉट यू नीड गाना चल रहा है। वीडियो का क्रेडिट दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह को दिया है। दीपिका पादुकोण का यह वीडियो फैंस पसंद को काफी पयंद आ रहा हैं।

समुद्र में चल करती नजर आईं दीपिका पादुकोण।

https://www.instagram.com/reel/CnEmpSeOMRh/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका ने शेयर किया यह खास मैसेज

दीपिका पादुकोण ने वीडियो के साथ लिखा, ‘पिछला साल कैसा रहा इसकी एक झलक… हालांकि कम से कम ज्यादातर दिनों में तो ऐसा ही रहा है। इससे ज्यादा मैं नए साल में और क्या करने का इरादा रखती हूं.. बीइंग प्रेजेंट। हम सभी इस नए साल में फले-फूले और कृतज्ञता से जिएं…नया साल मुबारक हो…यहां आप सभी को बर्थडे की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

फिल्म ‘पठान’ में एक्शन अवतार में दिखाई देंगी दीपिका

25 जनवरी 2023 को दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्शन अवतार करते हुए नजर आएंगी। बता दें कि दीपिका के बर्थडे पर किंग खान ने फिल्म ‘पठान’  से एक्ट्रेस का नया लुक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए चेहरे पर चोट के निशान के साथ नजर आ रही थीं। फिल्म ‘पठान’ के अब तक 2 गाने रिलीज भी हो चुके हैं, जिनमें दीपिका काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- शाहरुख के बेटे आर्यन कर रहे नोरा को डेट! दोनों की एक ही जगह की फोटोज हो रही वायरल, फैंस बोले- अब अनन्या का क्या होगा…?

संबंधित खबरें...

Back to top button