ताजा खबरबॉलीवुडमनोरंजन

भगवान राम बन छाए रणबीर कपूर, रामायण फिल्म की दिखी पहली झलक, रावण बने यश की टक्कर ने मचाया धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क। नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया, जिसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर तो रावण के रूप में यश उनके सामने जबरदस्त टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं।

रामायण का फर्स्ट लुक

वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ की गई। इसमें राम और रावण के बीच के संघर्ष को दमदार विजुअल्स के साथ दिखाया गया। वीडियो में किसी भी किरदार का डायलॉग सुनने को नहीं मिलता, लेकिन इसका बैकग्राउंड म्यूजिक काफी दमदार है। एक सीन में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। यश का रावण लुक भी काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप में दिखाए गए VFX ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ये है रामायण की स्टारकास्ट

रामायण में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे हैं, जबकि कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता हैं। शूर्पणखा की भूमिका में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं।

दीवाली पर रिलीज होगी रामायण

रामायण को बड़े लेवल पर तैयार किया गया है । फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के दो पार्ट रहेंगे। पहला पार्ट दीवाली 2026 को रिलीज किया जाएगा, वही दूसरा पार्ट 2027 में दीवाली पर रिलीज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल का ऐलान : बिहार में AAP लड़ेगी अकेले चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन नहीं, INDIA अलायंस को कहा अलविदा

संबंधित खबरें...

Back to top button