🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

गज केसरी योग में मनेगा रक्षाबंधन, इन राशियों के लिए रहेगा खास

Follow on Google News
उज्जैन। रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त को है। इस साल यह त्योहार गज केसरी योग में पड़ रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि में रहेंगे। दोनों ग्रहों में युति गज केसरी योग बनाएगी। यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। जानिए इस योग से आने वाले समय में किन राशि के लोगों को होगा फायदा : कर्क राशि : धन लाभ के योग बन रहे हैं, शुभ फलों की प्राप्ति होगी, निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा, परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। धनु राशि : धन लाभ होगा, शिक्षा से जुड़े लोगों को लाभ, मान सम्मान पद में वृद्धि, काम में सफलता मिलेगी, लेन- देन से लाभ होगा। मीन राशि : परेशानियों से छुटकारा मिलेगा, इच्छाएं पूरी होंगी, आर्थिक पक्ष ठीक होगा , मान सम्मान बढ़ेगा।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
icon

Latest Posts