Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजगढ़ : इंदौर से अशोकनगर जा रही बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत; 40 घायल

राजगढ़ : इंदौर से अशोकनगर जा रही बस पुलिया से नीचे गिरी, दो की मौत; 40 घायल
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार देर रात सड़क हादसा हो गया। इंदौर से अशोकनगर जा रही निजी बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 40 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे ओर बुजुर्ग शामिल हैं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बस में 55 यात्री थे सवार

पुलिस के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान बस में 55 यात्री सवार थे। जिसमें से 10 को इंदौर, 3 को शाजापुर, 10 को ब्यावरा और 3 को पचोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात पचोर के पास हुआ है। डॉक्टर्स ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और कोई भी क्रिटिकल कंडिशन में नहीं है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts