Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, भोपाल-बैतूल के 8 लोगों की मौत; खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में मध्य प्रदेश के भोपाल और बैतूल के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, भोपाल-बैतूल के 8 लोगों की मौत; खाटूश्यामजी जा रहे थे श्रद्धालु
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

हादसा कोटा से करीब 35 किलोमीटर दूर सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। ट्रैवलर में सवार लोग भोपाल से खाटूश्यामजी के दर्शन करने राजस्थान जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों में महिलाएं और युवा भी शामिल हैं।

कराड़िया टोल के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना कोटा शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर सिमलिया थाना क्षेत्र में कराड़िया टोल के पास सुबह लगभग 6 बजे हुई। सिमलिया थाना प्रभारी नंद सिंह के मुताबिक, मृतकों में बैतूल जिले के मुलताई, साईंखेड़ा और पाटन क्षेत्र के लोगों के साथ भोपाल के निवासी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका, पुलिस कर रही जांच

रेस्क्यू में आई परेशानी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन सुबह अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में कुछ देरी हुई। ट्रैवलर के नीचे गिरने से कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए थे। घायलों को निकालने के लिए खिड़कियां तोड़नी पड़ीं, जबकि सीटों के बीच फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

मृतकों में महिलाएं और युवा भी शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 25 वर्षीय वैष्णवी गावंडे, 22 वर्षीय त्रिशा गोडकी और 27 वर्षीय सचिन गिरी शामिल हैं। इनके अलावा 55 वर्षीय कृष्णाराव गोडके और 50 वर्षीय अनिता की भी मौत हुई है। मृतकों में भोपाल और बैतूल के अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।

Breaking News

भोपाल से दर्शन करने जा रहे थे यात्री

ट्रैवलर में सवार सभी यात्री खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में हुए इस भीषण हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। मृतकों में महिलाओं और युवाओं के शामिल होने से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

17 घायलों का अस्पताल में इलाज जारी 

दुर्घटना में घायल 17 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। मृतकों के नाम और पते की जानकारी सिमलिया थाना प्रभारी नंद सिंह ने दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts