PlayBreaking News

राजस्थान : निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 9 घायल; 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Follow on Google News
राजस्थान : निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 9 घायल; 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले में सोमवार देर रात एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 9 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छत के मलबे में कुल 13 लोग दबे हुए थे। 9 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान 5 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

आस-पास के क्षेत्र में मची खलबली

राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवर लाल ने बताया, ''खमनोर इलाके में मेघवाल समुदाय के एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा था। सोमवार देर रात 13 मजदूर वहां काम कर रहे थे कि इसी दौरान छत गिर गई।'' इस दौरान हादसे की सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर परिजनों के कोहराम मचाने से आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई। यह हादसा बीती देर रात 11 बजे हुआ। इसमें मंगलवार सुबह 4 बजे जाकर ध्वस्त हुई छत के नीचे से फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया।

दो की मौके पर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

कुल 13 मजदूर छत के मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को राजसमंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत के कारण उदयपुर जिला अस्पताल ले जाया गया है। लाल के अनुसार, मृतकों की पहचान कालू लाल, शांति लाल, भगवती लाल और भंवर लाल के रूप में की गई है। ये भी पढ़ें- बेसमेंट में चल रही क्लासेस को लेकर भोपाल प्रशासन सख्त, बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर को सील किया गया
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts