Rajasthan Accident : बीकानेर में कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार 4 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे

Rajasthan Accident : बीकानेर में कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार 4 लोगों की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे
जयपुर। राजस्थान के बीकानेर जिले में रविवार तड़के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में दो पहिया वाहनों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा थाना इलाके का NH-11 पर स्थित फायरिंग रेंज के पास हुआ। दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शादी समारोह से वापस लौट रहे दोस्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा नाल थाना क्षेत्र के जैसलमेर रोड पर उस समय हुआ जब ये चारों दोस्त दो बाइक से एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कार ने दोनों मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार ओमप्रकाश (29), राहुल (25), श्यामलाल (18) और गोवर्धन (30) की मौके पर ही मौत हो गई।

स्‍कॉर्प‍ियो ड्राइवर टक्‍कर मारने के बाद फरार हो गया

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने गाड़ी का नंबर दर्ज कर लिया है और ड्राइवर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- दमोह में शराब दुकान के सेल्समैन का अपहरण, 6 बदमाशों ने की वारदात, मारपीट के बाद खेत में छोड़ा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts