PlayBreaking News

रायसेन में भीषण सड़क हादसा :सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर

रायसेन जिले के सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। चंदू ठाकुर और प्रदीप आदिवासी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Follow on Google News
सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर कार-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो की हालत गंभीर
रायसेन के सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

रायसेन जिले के सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेगमा गांव के पास कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए घायलों को सिविल अस्पताल सिलवानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

दो घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रायसेन किया गया रेफर

जानकारी के अनुसार, बाइक चला रहे चंदू ठाकुर, निवासी देवरी उदयपुरा, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार प्रदीप आदिवासी और संदीप आदिवासी, निवासी सर्रा भिलोनी, भी घायल हुए हैं। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने चंदू ठाकुर और प्रदीप आदिवासी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन रेफर कर दिया। वहीं संदीप आदिवासी का इलाज फिलहाल सिविल अस्पताल सिलवानी में जारी है।

डॉक्टर राहुल धाकड़ ने बताई घायलों की स्थिति

सिविल अस्पताल के डॉक्टर राहुल धाकड़ ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज सिलवानी अस्पताल में चल रहा है।

Breaking News

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

ये भी पढ़ें: अधूरी सड़क, अधूरे पुल... राहतगढ़ फोरलेन पर बवाल! घटिया निर्माण और अनियमितताओं के आरोप, कार्रवाई की मांग

लगातार हो रहे हादसों से सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

सिलवानी-उदयपुरा मार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर चेतावनी संकेत, स्पीड कंट्रोल के उपाय और अन्य सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts