PlayBreaking News

रायसेन : भक्ति और संस्कृति का संगम, भोजपुर में महादेव महोत्सव का शुभारंभ, 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम 

Follow on Google News
रायसेन : भक्ति और संस्कृति का संगम, भोजपुर में महादेव महोत्सव का शुभारंभ, 3 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम 
रायसेन। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भोजपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में तीन दिवसीय महादेव भोजपुर महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से 26 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा और सांची विधायक प्रभु राम चौधरी ने किया। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

भक्तों द्वारा अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां   

महोत्सव के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। खरगोन के शिव भाई गुप्ता ने लोकगायन की अद्भुत प्रस्तुति दी। उनके भक्ति गीत ‘भोले बाबा, मेरे भोले बाबा’ और ‘जटा में गंगा की धारा’ ने माहौल को शिवमय कर दिया। विशेष रूप से प्रस्तुत ‘देखो भाई भोजपुरम्’ गीत ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति

इसके बाद बुंदेलखंड के प्रसिद्ध बधाई नृत्य ने महोत्सव को और अधिक रंगीन बना दिया। अभिलाष चौबे और उनकी टीम ने अपने नृत्य से जनपदीय संस्कृति का उल्लास मंच पर बिखेरा। वहीं, उज्जैन की हीरामणि वर्मा और उनके साथियों ने मटकी नृत्य के जरिए सभी को भावविभोर किया।

संगीत के सुरों में बही भक्ति की धारा

महोत्सव में ऋषभ शर्मा की भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके सुरों की मधुर धुनों ने भोजपुर महोत्सव को यादगार बना दिया। संगीत और भक्ति का यह संगम श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक अनुभव से भर गया। इसके साथ महोत्सव के आगामी दिनों में और भी कई भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन संध्या और शिव आराधना होगी। महाशिवरात्रि के मौके पर भोजपुर महोत्सव भक्तों के लिए अध्यात्म और संस्कृति का एक अनूठा संगम बना हुआ है। ये भी पढ़ें- तेलंगाना टनल हादसा : 8 मजदूरों को बचाने के लिए पांचवे दिन भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित रहने की संभावना कम
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts