PlayBreaking News

भोपाल में लगी सावन की झड़ी : बारिश से शहर तरबतर, कई स्थानों पर जलभराव; बड़ा तालाब में पानी बढ़ा

Follow on Google News
भोपाल में लगी सावन की झड़ी : बारिश से शहर तरबतर, कई स्थानों पर जलभराव; बड़ा तालाब में पानी बढ़ा
भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गई है। यहां बीते दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। शनिवार सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गई। श्रावण की रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई है। साथ ही बड़ा तालाब में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है।

पूरा शहर को पानी-पानी

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होने के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। भोपाल में 24 घंटे में डेढ़ इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। वहीं लगातार बारिश होने से शहर की सड़कें भी उखड़ गई है। https://x.com/psamachar1/status/1817051175465726412

दिन-रात के टेम्प्रेचर में गिरावट

राजधानी में सावन महीना शुरू होते ही, जो बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है, वह लगातार जारी है। लगातार बारिश होने की वजह से दिन-रात के टेम्प्रेचर में भी गिरावट हुई है। इससे मौसम में ठंडक घुल गई है। दिन का तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो वहीं रात का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन और रात के तापमान में लगभग एक डिग्री का अंदर देखा गया। ये भी पढ़ें- Sehore News : भारी बारिश से जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला; रेस्क्यू जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts