PlayBreaking News

कुदरत का कहर : मिजोरम में भूस्खलन तो असम में बाढ़ ने मचाई तबाही... जानें कहां कैसे हैं हाल

Follow on Google News
कुदरत का कहर : मिजोरम में भूस्खलन तो असम में बाढ़ ने मचाई तबाही... जानें कहां कैसे हैं हाल
आइजोल/दिसपुर। देश के कई राज्यों में इस समय कुदरत जबरदस्त कहर बरपा रही है। इस वक्त असम और मिजोरम में लगातार हो रही बारिश ने अब विकराल रूप ले लिया है। मिजोरम में बारिश के कारण लाखों लोगों के घर डूब गए हैं और कई लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ मिजोरम में भूस्खलन के कारण कई इमारते जमींदोज हो गई है। इन प्राकृतिक आपदों के कई लोग प्रभावित हुए हैं।

मिजोरम में इमारत जमींदोज, तीन की मौत

मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में मंगलवार को भूस्खलन के कारण एक इमारत जमींदोज हो गई, जिससे 4 वर्षीय एक बच्ची समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय लगातार बारिश के कारण यह घटना हुई और तब इमारत में रहने वाले लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य वहां से निकलने में कामयाब रहे, जबकि एक दंपति और उनकी 4 साल की बेटी लापता हैं और माना जा रहा है कि वे मलबे में दबे हुए हैं।

खराब मौसम के कारण सभी स्कूल बंद

अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बचाव अभियान जारी है। इसके अलावा, मंगलवार को सुबह भारी भूस्खलन के कारण आइजोल के उत्तरी बाहरी इलाके में जुआंगटुई में तीन इमारतें और बावंगकॉन इलाके में एक इमारत ढह गई। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर सभी लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने खराब मौसम के कारण मंगलवार को सभी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया। सोमवार से मिजोरम के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे पूरे राज्य में काफी क्षति हुई है। रविवार को राज्य आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने भारी बारिश और तूफान के अनुमान को देखते हुए अलर्ट जारी किया था।

असम में बाढ़ से 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति बदतर होती जा रही है। पिछले एक माह से बाढ़ से जूझ रहे असम और अरुणाचल में लोग अस्थाई कैंपों में रह रहे हैं। असम में बाढ़ की स्थिति और बदतर होती जा रही है। असम में करीब 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और अब तक 60 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र नदी का पानी गांवों में फैलने से सोमवार को बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई।

8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर

वहीं असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 19 जिलों में 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कम से कम 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट जिले के नेमाटीघाट में अपने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के बुलेटिन में कहा गया है कि NDRF, SDRF, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां ​​बचाव अभियान में लगी हुई हैं। ये भी पढ़ें- Zika Virus Case : पुणे में जीका वायरस का प्रकोप बढ़ा, 6 केस मिलने से हड़कंप मचा, इनमें 2 प्रेग्नेंट महिलाएं
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts