Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मायावती को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी की टीम बी बनकर काम कर रहीं बसपा सुप्रीमो

Follow on Google News
मायावती को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- बीजेपी की टीम बी बनकर काम कर रहीं बसपा सुप्रीमो
रायबरेली। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने  दलित छात्रों से बात-चीत के दौरान मायावती की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर मायावती कांग्रेस और सपा के साथ आ जाती, तो बीजेपी कभी नहीं जीत पाती। राहुल गांधी ने कहा कि मायावती बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं।

बाबा साहब ने पूरी राजनीति व्यवस्था को हिलाया

राहुल गांधी ने मूल भारती छात्रावास में कहा, “मेरा बहन जी सवाल है कि वह आज तक कोई चुनाव ठीक से क्यों नहीं लड़ीं। हम चाहते थे बहनजी बीजेपी के विरोध में मेरे साथ चुनाव लड़े। अगर तीनों पार्टियां एक साथ होती, तो बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीतती।” उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। राहुल ने देश के संविधान में दलितों के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास सुविधाओं का अभाव था, फिर भी उन्होंने पूरी राजनीतिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया। देश की बड़ी निजी कंपनियों का नाम लेते हुए राहुल गांधी ने युवाओं से पूछा कि उनमें से कितनी कंपनियों के प्रमुख दलित हैं।

दलित नहीं होते तो देश को संविधान नहीं मिलता- राहुल

राहुल ने दलित छात्रों से संवाद करते हुए दावा किया कि पूरी व्यवस्था दलितों के खिलाफ है। वो नहीं चाहते कि वे आगे बढ़ें। उन्होंने कहा ये व्यवस्था आप पर हर रोज हमला करती है। कई बार तो आपको पता भी नहीं चलता कि यह आप पर कैसे हमला करती है। आपको यह समझने की जरूरत है कि संविधान की विचारधारा ही आपकी विचारधारा है। मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर इस देश में दलित नहीं होते तो इस देश को संविधान नहीं मिलता। राहुल ने कहा कि मैंने 100 युवाओं से पूछा कि आप लोग पढ़ रहे हैं तो बताईये कि आप लोगों में से कितने लोगों को नौकरी मिलेगी। उसमें से सिर्फ एक लड़के ने हाथ उठाया बाकी सारे चुप रहे। 99 फीसदी युवाओं ने कबूल किया कि आज के उत्तर प्रदेश में आज के हिंदुस्तान में उनको रोजगार नहीं मिलेगा। ये भी पढ़ें- OTT Platforms पर अश्लील कंटेंट को लेकर सरकार ने बनाए सख्त नियम, जारी की नई एडवाइजरी
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts