
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इसको लेकर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नहीं पश्चाताप यात्रा होगी। राहुल गांधी ने पिछली बार कहा था कि 10 दिन में दो लाख तक का किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा, नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। 15 माह बीत गए पर कुछ नहीं हुआ। बेरोजगारी भत्ता के 4000 रुपए देने की बात की थी, एक को भी नहीं दिया। 15 महीने में एक भी नौकरियां नहीं निकाली गई। कांग्रेस ने झूठा वादा कर जो छल किया उसका जवाब भी राहुल गांधी को पदयात्रा के दौरान देना चाहिए।
क्या पदयात्रा में साथ चलेंगे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ?
गृह मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी 16 दिनों की यात्रा पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं, स्वागत है। लेकिन क्या 16 दिन तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साथ चलेंगे। क्या वो 16 घंटे साथ चलेंगे। ये भी लोग जिज्ञासा भरी दृष्टि से देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें- भोपाल से JMB के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री का बयान, जानें क्या कहा
धार में डैम को बचाने का काम जारी है
गृह मंत्री ने बताया कि धार के कारम डैम में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। धार के 12 और खरगोन के 6 प्रभावित गांवों को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। मौके पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ तकनीकी दल और SDERF और NDERF के साथ-साथ सेना और पुलिस की टीमें मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें- आमिर खान को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की नसीहत : बोले-धर्म विशेष को टारगेट कर फिल्में बनाते ही क्यों हैं, जिससे…
हर घर तिरंगा अभियान पर बोले गृह मंत्री
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर आव्हान पर पूरा देश एक साथ खड़ा होता है।आजादी के बाद माननीय मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसमें हर देशवासी को विश्वास है। हर घर तिरंगा अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया है।