PlayBreaking News

राहुल गांधी बोले दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की शक्ति घटी, RSS-BJP पर साधा निशाना

कहा- जम्मू कश्मीर की मिलीजुली संस्कृति को खत्म किया दोनों संगठनों ने
Follow on Google News
जम्मू । कांग्रेस नेता राहल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर की मिलीजुली संस्कृतिक को खत्म कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों मिलकर लोगों के बीच के प्यार और भाईचारे को खत्म कर रहे हैं। BJP और RSS पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दोनों संगठनों ने देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती की शक्ति तो कम कर दिया है। वे एक दिन पहले वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। वे शनिवार को जम्मू के त्रिकुटा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। आजाद कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अन्य नेताओं के साथ विरोध में शामिल थे। उनके समूह को G-23 का नाम दिया गया था। राहुल गांधी ने कहा कि आप लोगों के बीच जो प्यार और भाईचारा है उसे भाजपा और आरएसएस  खत्म कर रहे हैं। वे आपको कमजोर करना चाहते हैं, जम्मू-कश्मीर की समावेशी संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। केंद्र शासित प्रदेश की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और कारोबार पर बुरा असर हुआ है। राहुल ने कहा कि दुर्गा रक्षा करने वाली ताकत हैं, लक्ष्मी लक्ष्य को प्राप्त करने की शक्ति का देती हैं और सरस्वती ज्ञान का प्रतीक हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके लक्ष्मी की शक्ति कम कर दी है। देवी दुर्गा की शक्ति को कम करने का काम नए कृषि कानूनों ने किया है और शैक्षणिक संस्थाओं में संघ और भाजपा के लोगों की नियुक्ति करके सरस्वती की शक्ति कम हुई है। उन्होंने कहा कि जब देश में यह तीनों शक्तियां होती हैं तो देश समृद्ध होता है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts