Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी 12 सितंबर का दौरा निरस्त, ‘डरो मत’ पोस्टर लेकर BJP दफ्तर कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने से कांग्रेस में नाराजगी; 12 सितंबर का कार्यक्रम निरस्त, 19 सितंबर को राहुल गांधी के इंदौर आने की संभावना
राहुल गांधी 12 सितंबर का दौरा निरस्त, ‘डरो मत’ पोस्टर लेकर BJP दफ्तर कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका
कांग्रेसियों द्वारा बीजेपी ऑफीस का घेराव करने जाते हुए।

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित इंदौर दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पहले राहुल गांधी के 12 सितंबर को इंदौर आने और नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम होने की चर्चा थी। कांग्रेस लगातार प्रशासन और नगर निगम से कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की मांग कर रही थी, लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया। अब राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर आने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

नेहरू स्टेडियम के लिए अनुमति नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध का रास्ता अपनाया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ‘डरो मत’ लिखे पोस्टर हाथों में लेकर भाजपा कार्यालय की ओर कूच करने की तैयारी में थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने में अड़चन पैदा की जा रही है।

 

 

भंवरकुआं चौराहे पर पुलिस ने रोका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस भी अलर्ट हो गई। भंवरकुआं पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चौराहे से आगे बढ़ने नहीं दिया। पुलिस ने बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के जरिए कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में राहुल गांधी के समर्थन और ‘डरो मत’ संदेश वाले पोस्टर नजर आए।

 

स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी गई थी। लंबे समय तक अनुमति नहीं मिलने के बाद अब कार्यक्रम की तारीख में बदलाव की स्थिति बनी है। कांग्रेस इसे लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts