राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से भरा नामांकन, प्रियंका गांधी के साथ किया रोड शो, कहा - हम ‘न्याय' के एक नए युग में रख रहे कदम

Follow on Google News
राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से भरा नामांकन, प्रियंका गांधी के साथ किया रोड शो, कहा - हम ‘न्याय' के एक नए युग में रख रहे कदम
वायनाड (केरल)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बुधवार को केरल की वायनाड सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में बहन प्रियंका गांधी के साथ कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया। इस दौरान राहुल ने क्षेत्र की जनता से कहा कि आपका सांसद होना सौभाग्य की बात है। मैं मानव-पशु संघर्ष समेत सभी मुद्दों पर वायनाड के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा।

चार लाख से अधिक मतों से जीते थे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पीपी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे। केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1775441081364037971?s=2[/embed]

वायनाड वासियों के सभी मुद्दों में उनके साथ खड़ा हूं : राहुल

कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं। वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं। वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले राहुल ने यहां उनके रोड शो में शामिल होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वायनाड उनका घर है, यहां के लोग उनका परिवार हैं और अपने खूबसूरत इतिहास एवं परंपराओं वाली यह भूमि उन्हें प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वायनाड के लोगों के अटूट समर्थन के लिए उनका बहुत आभारी हूं। हम ‘न्याय' के एक नए युग में कदम रख रहे हैं, ऐसे में मैं अपनी सर्वाधिक क्षमताओं से आप में से प्रत्येक की सेवा करने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करना चाहता हूं।''
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts