Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jammu BJP vs Congress :जम्मू में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी की हिरासत के बाद सियासी विवाद अब राज्यों तक पहुंच गया है। जम्मू में बुधवार को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग रखने के लिए बैरिकेडिंग की है।
जम्मू में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता, जमकर की नारेबाजी
जम्मू में कांग्रेस दफ्तर घेरने पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता

जम्मू कश्मीर। संसद में NEET परीक्षा को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब सड़कों तक पहुंच गया है। जम्मू में बीजेपी ने कांग्रेस मुख्यालय के घेराव की कोशिश की, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता भी विरोध में उतर आए। दोनों दलों के बीच करीब एक घंटे तक नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। 

संसद की लड़ाई सड़कों पर पहुंची 

NEET परीक्षा के मुद्दे पर संसद में हुए हंगामे के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया। इसके बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया। बुधवार को इसी घटनाक्रम के विरोध में जम्मू में बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़े। इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया कि संसद में शुरू हुई सियासी लड़ाई अब अलग-अलग राज्यों की सड़कों पर भी दिखाई देने लगी है।

Arijit Singh on NEET Paper Leak: 'अनफॉलो करो, प्लेलिस्ट डिलीट करो...' लाठीचार्ज से भड़के अरिजीत सिंह, नेताओं से पूछा- 'शर्म नहीं आती?'

बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ता आए आमने-सामने 

बीजेपी कार्यकर्ताओं के मार्च को देखते हुए पुलिस पहले से ही सतर्क थी। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। कई बार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिससे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। तेज बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके पर डटे रहे और लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने हालात को संभाला। 

Breaking News

दोनों दलों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि राष्ट्रीय महत्व के विषयों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जवाबी प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार पर तीखे आरोप लगाए। कांग्रेस ने नीट परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही राम मंदिर के चढ़ावे जैसे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए बीजेपी को निशाने पर लिया। दोनों पक्षों के आरोपों से राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमा गया।

छात्रों के समर्थन में बोले नसीरुद्दीन शाह : सरकार पर साधा निशाना; शबाना आजमी ने भी सुनाया प्रदर्शन का अनुभव

करीब एक घंटे तक चली नारेबाजी 

बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता करीब एक घंटे तक आमने-सामने डटे रहे। इस दौरान दोनों ओर से लगातार नारेबाजी होती रही और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण दोनों पक्षों के बीच सीधा टकराव नहीं होने दिया गया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में निगरानी बनाए रखी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts